| (सूची-3) | |
|---|---|
| दंड विधि जिसके अंतगर्त ऐसे सभी विषय जो भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत आते है। | |
| दंड प्रक्रिया जिसके अंतर्गत ऐसे सभी विषय है दंड प्रकिया संहिता के अंतर्गत है। | |
| किसी राज्य की सुरक्षा लोक व्यवस्था बनाए रखने या समुदाय के लिए आवश्यक प्रदायों और सेवाओं को बनाए रखने संबंधी कारणों से निवारक निरोध: इस प्रकार निरोध में रखे गए व्यक्ति। | |
| बंदियों अभियुक्त व्यक्तियों को एक राज्य से दूसरे राज्य को हटाया जाना। | |
| विवाह और विवाह विच्छेद शिशु और अवयस्क दत्तक-ग्रहण विल निर्वसीयतता और उत्तराधिकार अविभक्त कुटुंब और विभाजन। | |
| कृषि भूमि से भिन्न संपत्ति का अंतरण विलेखों और दस्तावेजों का रजिस्ट्रीकरण। | |
| सविदाएं | |
| अनुयोग्य दोष। | |
| शोधन अक्षमता और दिवाला। | |
| न्यास और न्यासी। | |
| महाप्रशासक और शासकीय न्यास। | |
| न्याय प्रशासन उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों का गठन और संगठन। | |
| साक्ष्य और शपथ विधियों लोक कार्यो और अभिलेखों और न्यायिक कार्यवाहियों को मान्यता। | |
| सिविल प्रक्रिया जिसके अतर्गत ऐसे सभी विषय है जो सिविल प्रक्रिया संहिता के अतंर्गत आते हैं। | |
| न्यायालय का अवमान किंतु इसके अंतर्गत उच्चतम न्यायालय का अवमान नहीं हैं। | |
| आहिंडन यायावरी और प्रवासी जनजातियां। | |
| पागलपन और मनोवैकल्य। | |
| पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण। | |
| वन | |
| वन्य जीव जंतुओं और पक्षियों का संरक्षण। | |
| Attorney General of India
| Committees of Constituent Assembly | |
|---|
| खाघ पदार्थो और अन्य माल का अपमिश्रण। | |
|---|---|
| मादक द्रव्य और विष। | |
| आर्थिक और सामाजिक योजना। | |
| जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन। | |
| वाणिज्यिक और औधोगिक एकाधिकार गुट और न्यास। | |
| व्यापार संघ औधोगिक और श्रम विवाद। | |
| सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक बीमा नियोजन और बेकारी। | |
| श्रमिकों का कल्याण जिसके अंतर्गत कार्य की दशाएं भविष्य निधि नियोजन का दायित्व कर्मकार प्रतिकर अशक्तता और वार्धक्य पेंशन तथा प्रसूति सुविधाएं है। | |
| शिक्षा जिसके अंतर्गत तकनीकी शिक्षा आयुर्विज्ञान शिक्षा और विश्वविधालय है श्रमिकों का व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण। | |
| विधि वृत्ति चिक्ति्सा वृत्ति और अन्य वृत्तियां। | |
| व्यक्तियों की सहायता और पुनर्वास। | |
| पूर्त कार्य और पूर्त संस्थाएं पूर्त और धार्मिक विन्यास और धार्मिक संस्थाएं। | |
| मानवों जीव-जंतुओं या पौधों पर प्रभाव डालने वाले संक्रामक या सांसर्गिक रोग। | |
| जन्म-मरण सांख्यिकी जिसके अंतर्गत जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण है। | |
| महापत्तन घोषित पत्तनों से भिन्न पत्तन। | |
| राष्ट्रीय जल मार्गों के संबंध में अंतर्देशीय जल-मार्गो पर यंत्र नोदित जलयानों के संबंध मकं पोत परिवहन और नौपरिवहन तथा ऐसे जल मार्गों पर मार्ग का नियम और अंतर्देशीय जल मार्गो द्धारा यात्रियों और माल का वहन। | |
| बाट और माप जिनके अंतर्गत मानकों का नियत किया जाना नहीं है। | |
| कीमत नियंत्रण। | |
| यंत्र नोदित यान जिसके अंतर्गत वे सिद्धात हैं जिनके अनुसार ऐसे यानों पर कर उदृगृहीत किया जाना है। | |
| कारखाने | |
| बायलर | |
| विधुत | |
| समाचारपत्र पुस्तकें और मुद्रणालय। | |
| राष्ट्रीय महत्व के घोषित पुरातत्वीय स्थलों और अवशेषों से भिन्न पुरातत्वीय स्थल और अवशेष। | |
| निष्क्रांत संपत्ति जिसके अंतर्गत कृषि भूमि है | |
| संपत्ति का अर्जन और अधिग्रहण। | |
| किसी राज्य में उस राज्य से बाहर उदृभूत कर से संबधित दावों और अन्य लोक मांगों की वसूली जिनके अंतर्गत भू-राजस्व को बकाया और ऐसी बकाया के रूप में वसूल की जा सकने वाली राशियां है। | |
| न्यायिक स्टांपों के द्धारा संगृहीत शुल्कों या फीसों से भिन्न स्टांप-शुल्क किंतु इसके अंतर्गत स्टांप-शुल्क की दरें नहीं है। | |
| सूची 2 या सूची में विनिर्दिष्ट विषयों में से किसी विषय के प्रयोजनों के लिए जांच और आंकड़े। | |
| उच्चतम न्यायालय से भिन्न सभी न्यायालयों की इस सूची के विषयों में सें किसी विषय के संबंध में अधिकारिता और शक्तियां। | |
| इसी सूची के विषयों में से किसी विषय के संबंध में फीस कितु इसके अंतर्गत किसी न्यायालय में ली जाने फीस नहीं हैं। | |